फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Stray dogs dragged Mahera, who had gone to gather jamun fruit, into a water-filled pit.

Sant Kabir Nagar News: जामुन बीनने गई माहेरा को पानी भरे गड्ढे में खींच ले गए आवारा कुत्ते

Fri, 12 Jun 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs dragged Mahera, who had gone to gather jamun fruit, into a water-filled pit.
माहेरा।
हरिहरपुर/ महुली। क्षेत्र के महुलियहवां खुर्द गांव में कुत्तों के हमले में एक बालिका की मौत हो गई। गांव में घूम रहे आवारा कुत्ते उसे खींचकर नोंचते और घसीटते हुए पानी भरे गड्ढे में ले गए। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण व परिजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

भगौतीपुर ग्राम पंचायत के महुलियहवां गांव निवासी छात्रा माहेरा (9) पुत्री मुस्ताक गांव स्थित मदरसे में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार को माहेरा पास में स्थित जामुन के पेड़ के नीचे जामुन बीनने गई थी, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों का झुंड उसे नोचते और घसीटते हुए पानी भरे गड्ढे में ले गया।
विज्ञापन

बच्चों का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड को खदेड़ा। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण माहेरा को लेकर सीएचसी नाथनगर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माहेरा की मौत की खबर से घर में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक माहेरा चार बहन एक भाई में सबसे छोटी थी। माहेरा की मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चल रहे मुर्गी-फाॅर्म के चलते आवारा कुत्तों का झुंड बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के आसपास के कई गांवों में मुर्गी-फाॅर्म संचालित हो रहे हैं।
लोगों का कहना है कि फाॅर्म संचालक मरी हुई मुर्गियों को बाहर फेंक देते हैं, जिसके चलते कुत्तों का झुंड मुर्गी-फाॅर्म के आसपास मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में चल रहे कुत्ते इतने खतरनाक हैं कि किसी भी व्यक्ति को अकेला पाकर हमला कर देते हैं। महुली बाजार के चौराहे पर मांस की दुकानों के आसपास कुत्तों का झुंड कई राहगीर और स्थानीय लोगों पर हमला कर चुके हैं। आवारा कुत्तों के हमले में कई बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

ग्राम प्रधान जहीरुद्दीन ने बताया कि क्षेत्र के कई गांव आवारा कुत्तों का ठिकाना बनते जा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई इनकी चपेट में आ रहा है। हमारी ग्राम पंचायत में इस समय कुत्तों का आतंक बहुत बढ़ गया है। इसको लेकर हम बीडीओ नाथनगर और वन विभाग के डीएफओ से मिलकर कुत्तों को पकड़वाने की लिए मांग करेंगे।
-----------------------------------
एक माह पहले कुत्तों के झुंड ने हमला कर मुझे काट लिया था। किसी तरह जान बचाकर भागे थे। कुत्तों का आतंक यहां ज्यादा है।
-मोहम्मद मुस्तकीम, भगौतीपुर

----------
कुत्तों के बढ़ते झुंड लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जानी चाहिए। जिला प्रशासन को इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।
-नासिर, भगौतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed