फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Store fire, caused millions

दुकान में लगी आग, लाखों की हुई क्षति

Sun, 06 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 06 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Store fire, caused millions
आग से मची अफरा-तफरी । - फोटो : अमर उजाला
धनघटा क्षेत्र के रोशया बाजार में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग लग जाने से नकदी समेत लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। उसी दौरान गैस सिलिंडर भी फट जाने से पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के लोग और फायर कर्मी करीब तीन घंटे प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पा सके। आग की घटना से पीड़ित परिवार दाने- दाने को मोहताज हो गया। सूचना पर रविवार को एसडीएम रामअभिलाष ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को भोजन और कपड़े आदि की व्यवस्था किया।       
विज्ञापन

रोशया बाजार निवासी रामशंकर उर्फ झिनकू अपने पक्के मकान में लोहा और इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते है। जबकि ऊपरी मंजिल पर सपरिवार रहते है। रामशंकर ने बताया कि शनिवार की रात में करीब 11 बजे उनकी दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सामान जलने लगा। आग की लपट ऊपर वाले तल पर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। किसी तरह जान बचाकर लोग नीचे आए तब तक बाजार के तमाम लोग एकत्र होकर आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। इसी बीच मकान में रखा गैस सिलिंडर भी फट गया। इससे भगदड़ मच गई। मकान भी क्षति ग्रस्त हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मी भी पहुंच गए और गांव के लोगों के सहयोग से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पा सके। पीडित ने बताया कि दुकान में रखा गया 85 हजार रुपये नकद , इलेक्ट्रानिक सामान , मशीन आदि तो जल ही गया। ऊपरी मंजिल पर रखा कपडा, जेवर, बर्तन अनाज आदि सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर एसडीएम राम अभिलाष रविवार की सुबह पीड़ित के घर पहुंचे और उनके खाने पीने वर्तन कपड़े आदि सामान की स्वयं प्रबंध किए। 
विज्ञापन

दुकान में लगी आग से सामान जल कर राख 
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कठार में शनिवार की देर रात किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान में रखे काउंटर, रिचार्ज कार्ड सहित हजारों का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मिथिलेश कुमार यादव की मुख्य मार्ग पर किराने की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात सात बजे दुकान बंद करके घर गया। लगभग एक घंटे बाद लोगों से सूचना मिली की दुकान से धुआं उठ रहा है। मौके पर पहुंचने पर देखा तो काउंटर आदि सामान जल चुका था। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान में रखा लगभग तीन हजार का रिचार्ज कूपन व गल्ले में रखा पैसा, हजारों रुपये की सब्जी और किराना सामान जल कर राख हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed