फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Stones were pelted at the police team that arrived to stop a fight between two groups in Menhdawal.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में दो पक्षों में हुई मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव

Sun, 19 Apr 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Stones were pelted at the police team that arrived to stop a fight between two groups in Menhdawal.
नौदरी में तैनात पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत के तुलसीपुर वार्ड के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे एक पक्ष नाराज होकर सड़क पर बैठ गया। मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को मिली। मेंहदावल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात है।
शनिवार की देर रात 8:30 बजे मेंहदावल के रोडवेज के पास दो पक्षों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद एक पक्ष के लोगों के समर्थन में चार गांव के लोग जुट गए। इसके बाद दोबारा तुलसीपुर के पास मारपीट हुई। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर भीड़ को हटाया। इसके बाद विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

इसी दौरान एक पक्ष के लोग सड़क पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के वाहनों पर पथराव कर दिया। एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल सीओ सर्वदमन सिंह, बखिरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह के अलावा खलीलाबाद सीओ दुधारा व बेलहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed