फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sticks crackled between two parties, four injured, case registered against six

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में चटकीं लाठियां, चार घायल, छह पर केस दर्ज

Tue, 02 Apr 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sticks crackled between two parties, four injured, case registered against six
- महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर में हुई मारपीट की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच लाठियां चटकीं। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के खिलाफ गाली देने, मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मुखलिसपुर में हुई मारपीट के मामले में प्रथम पक्ष के संतोष कुमार यादव पुत्र महात्म यादव ने दिए तहरीर में लिखा है पुरानी रंजिश को लेकर मुखलिसपुर निवासी हरविष्णु, जुग्गीलाल व हरिओम गाली देते हुए उन्हें और उसके भांजे को मारपीट कर घायल कर दिए। इस दौरान धमकी भी दे रहे थे। मुखलिसपुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव की तहरीर पर हरविष्णु, जुग्गी लाल व हरिओम के खिलाफ मारने-पीटने, गाली व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के जुग्गी लाल पुत्र रामप्यारे ने तहरीर में लिखा है कि बकाया पैसा मांगने पर संतोष, अशोक पुत्र महात्म यादव व नितीन पुत्र चंदगीराम गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। जुग्गीलाल की तहरीर पर संतोष, अशोक व नितिन के खिलाफ गाली देने, मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed