फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Stand was to be built for cart vendors in the city, work could not start

Sant Kabir Nagar News: शहर में ठेले वालाें के लिए बनना था स्टैंड, नहीं शुरू हाे सका कार्य

Wed, 15 May 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Stand was to be built for cart vendors in the city, work could not start
मुखलिसपुर तिराहा से समय माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर बनना था स्टैंड
विज्ञापन

- मनमाने ढंग से ठेला वाले लगा रहे दुकानें, लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर तिराहा से समय माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे ठेला वालों व्यवस्थित करने के लिए स्टैंड बनाया जाना था, लेकिन अब तक काम नहीं हो सका है। यही नहीं वर्तमान स्थिति यह है कि यहां कब्जा हो गया है। ठेला वाले जहां मन कर रहा है वही ठेला लगा ले रहे है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है।
खलीलाबाद शहर में मुखलिसपुर तिराहे पर फल की दुकानें लगती हैं। इसके साथ ही नेहरू प्रतिमा तक सड़क की दोनों पटरियों पर ठेला वाले जमें रहते हैं। जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या से निजात के लिए नगर पालिका प्रशासन ने ओवरब्रिज के नीचे स्टैंड बनाने की योजना तैयार की है, ताकि ठेला वालों को वहां पर व्यवस्थित किया जा सके। वर्तमान में जिस स्थान पर स्टैंड बनाया जाना है वहां दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। कहीं ठेला लग रहा है तो कहीं फुटपाथ ही लोग दुकानें सजा लिए हैं। इसके कारण यहां पर जाम की समस्या बनी रहती है। हालांकि यातायात पुलिस लगातार ठेला वालों को हटाने के लिए प्रयास करती रहती है, लेकिन फिर ठेला वाले वहीं पर आकर जम जाते हैं। शहर के निवासी सत्यजीत, राधेश्याम आदि का कहना है कि यदि ठेला वालों को स्टैंड बनाकर व्यवस्थित कर दिया जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।
विज्ञापन


मुखलिसपुर तिराहे से यूनियन बैंक तक स्टैंड बनाने की योजना प्रस्तावित है। बहुत ही जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बनने के बाद जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed