{"_id":"6904fa52d7ff0839720d647d","slug":"stadium-gets-new-cricket-coach-practice-will-be-easier-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140546-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्टेडियम को मिला क्रिकेट का नया कोच, अभ्यास में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्टेडियम को मिला क्रिकेट का नया कोच, अभ्यास में होगी आसानी
Fri, 31 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम को मिले क्रिकेट कोच प्रिंस मिश्रा -
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट का कोच मिल गया है। इसके बाद क्रिकेट के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहूलियत मिलेगी। अभी तक क्रिकेट के खिलाड़ियों को अन्य खेल के कोच के जरिए अभ्यास करना पड़ता था। क्रिकेट कोच की तैनाती खेल निदेशालय लखनऊ ने की है।
उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि खेल निदेशालय लखनऊ द्वारा प्रिंस मिश्रा को जिले का नया क्रिकेट कोच नियुक्त किया गया है। प्रिंस मिश्रा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर से एनआईएस का एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में काफी लंबे समय से जिले में क्रिकेट कोच की नियुक्ति नहीं हुई थी।
प्रिंस मिश्रा के आने से यह कमी पूरी हो गई है। एक कुशल खिलाड़ी और प्रशिक्षक के रूप में वे अब जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने का लक्ष्य लेकर आए हैं। संवाद