फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   St. Thomas School became champion in basketball competition

Sant Kabir Nagar News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में सेंट थामस स्कूल बना चैंपियन

Wed, 26 Mar 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
St. Thomas School became champion in basketball competition
सेंट थॉमस इंटर कालेज नेदुला में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
संतकबीरनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग बास्केटबाॅल प्रतियोगिता सेंट थामस इंटर कॉलेज में हुई। प्रतियोगिता में सेंट थामस स्कूल चैंपियन बना।
विज्ञापन

पहला मैच चन्द्रा क्लब बनाम सनसाइन क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें चन्द्रा क्लब 12-08 से विजय रहा। विजयी टीम की तरफ से वर्तिका ने 06 अंक बनाकर विजय प्राप्त किया। दूसरा मैच सेंट थामस स्कूल बनाम पंजाब क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें सेंट थामस स्कूल 23-10 से विजयी रहा। विजेता टीम की तरफ से रश्मि ने 08 अंक तथा रिद्धिमा ने 06 अंक बनाए। तीसरा मैच स्टेडियम जूनियर बनाम सूर्या क्लब के बीच हुआ। जिसमें 24-10 से स्टेडियम एकादश विजयी रहा। विजेता टीम की तरफ से प्रियाशी ने 12 अंक बनाए।
विज्ञापन

चौथा मैच पंजाब क्लब बनाम चन्द्रा क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें पंजाब क्लब 30-18 से विजयी रहा। विजेत टीम की तरफ से आराध्या यादव ने 06 अंक बनाए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेंट थामस स्कूल बनाम स्टेडियम जूनियर के मध्य खेला गया। जिसमें सेंट थामस स्कूल ने 36-31 से विजयी रहा। विजेता टीम की तरफ से रितिका और आन्वी ने 12-10 अंक का योगदान कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed