फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Spread sand on the street making trouble

सड़क पर बिखरा बालू बना मुसीबत

Sun, 17 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Spread sand on the street making trouble
लोग परेशान। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 विकास जरूरी है, लेकिन विकास में अनावश्यक देरी कभी-कभी लोगों को मुसीबत में डाल देता है। कुछ ऐसा ही है नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में। ओवरब्रिज के नीचे और संपर्क मार्ग के दोनों तरफ पटरियों को इंटरलाकिंग कराया जाना है, इसके लिए पटरियों को समतल कर बालू डाला गया है, लेकिन कई दिन होने के बाद भी इंटरलाकिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ। जिसके कारण हल्की हवा में ही बालू उड़कर राहगीरों की मुसीबत बढ़ा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। आस-पास के लोगों ने मांग किया है कि जल्द ही जल्द इंटरलाकिंग का कार्य पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। 
विज्ञापन

खलीलाबाद में मुखलिसपुर तिराहे से लेकर मेंहदावल चौक तक दोनों तरफ पटरियों को इंटर लाकिंग कराया जाना है। इसके साथ ही ओवरब्रिज के नीचे भी इंटरलाकिंग कराए की योजना है। इसके तहत कुछ दिन पूर्व ही पटरियों को समलत कराकर उस पर बालू डाला गया ताकि इंटरलाकिंग कराया जा सके। पर अभी तक कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन


बालू के कारण हो रही परेशानी 
बालू के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, बालू उड़कर आंख में पड़ रही है, ऐसे में जल्द से जल्द इंटरलाकिंग का कार्य पूरा कराया जाए। 
अनिल कुमार 
पान लगाकर किसी प्रकार रोजी-रोटी कमाते हैं, लेकिन बालू उडने के कारण समस्या पैदा हो गई है। बालू दुकान में आने से बैठना मुश्किल हो गया है। 
संजय कुमार 
इंटरलाकिंग का कार्य पूर्ण न होने से बालू उड़ रहा है।  आने-जाने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मांग किया कि जल्द से जल्द इंटरलाकिंग का कार्य पूरा कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू 
बालू डालने के बाद वैसे ही छोड़ दिया गया है। ऐसे मेें दिन में पछुआ हवा के साथ ही बालू उड़ रहा है, जिससे  आंख में बालू के कण चले जाने की आशंका बनी हुई है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। 

इमरान 
शीघ्र पूरा होग कार्य 
इंस्टरलाकिंग कार्य कराए जाने के लिए समतल कर बालू डाला गया है। जल्द ही इंटरलाकिंग का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इससे लोगों की समस्या का निदान हो जाएगा। 
जगत जायसवाल चेयरमैन नगरपालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed