{"_id":"68adf3b792a8635175042b88","slug":"sports-stadium-dominated-the-wrestling-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137514-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दंगल में स्पोर्ट्स स्टेडियम का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दंगल में स्पोर्ट्स स्टेडियम का रहा दबदबा
विज्ञापन
बौरब्यास में आयोजित दंगल में दांव आजमाते पहलवान
धर्मसिंहवा। बौरब्यास में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में जनपद के साथ ही महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 35 जोड़ पहलवानों ने दांव आजमाए। प्रतियोगिता में स्पोर्ट स्टेडियम खलीलाबाद के पहलवानों का दबदबा रहा।
दंगल में स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद के पहलवान अनुराग राय ने अजय यादव चनगहिया को एक मिनट में ही चित कर दिया। जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद के पहलवान ब्रह्मानन्द यादव और मुलायम यादव चनगहिया का मुकाबला रोचक रहा। 10 मिनट के मुकाबले के बाद मुकाबला बराबरी पर रहा। पथर महराजगंज और राजमंगल का मुकाबला भी बराबरी पर ही छूटा। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद के शुभम ने भी महराजगंज के तीन पहलवानों से जोर आजमाइश की लेकिन मुकाबला बराबरी का ही रहा। रेफरी की भूमिका कमला यादव, प्रमोद पाण्डेय और राजेन्द्र यादव ने निभाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेंहदवाल जयराम पांडेय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। संचालन गोरखनाथ राय ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद कुमार पाण्डेय, हरीराम राय, केशव यादव, रामपाल गुप्ता, विश्वबंधु पांडेय, श्रीराम गुप्ता, रामअवतार गुप्ता, हीरा राव, नागेश्वर साहनी, रामदेव बर्मा, बृजनंदन यादव व अन्य माैजूद रहे।