फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sports kit will be given to 20 players

Sant Kabir Nagar News: 20 खिलाड़ियों को दी जाएगी स्पोर्ट्स किट

Fri, 13 Oct 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sports kit will be given to 20 players
संतकबीरनगर। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 20 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्पोर्ट्स किट देने पर चर्चा हुई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इसमें धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। जो भी धनराशि की जरूरत पड़ेगी, वह स्थानीय स्तर पर प्रयास कर उपलब्ध कराई जाएगी। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के पास फंड उपलब्ध है। उससे 20 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपये की स्पोर्ट्स किट देने का मानक तय किया गया है। इसमें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को चयनित किया जाना है। डीएम ने खिलाड़ियों से आवेदन लेने के निर्देश दिए। सीडीओ संत कुमार, डीआईओएस संदीप चौधरी, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed