फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sports

Sant Kabir Nagar News: दौड़ में बैजनाथ, अनुष्का और विश्वास ने मारी बाजी

Wed, 27 Dec 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
sports
ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इंडस्टि्रयल एरिया में शुरू हुई। इसमें विद्यार्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। उद्घाटन सांसद प्रवीण निषाद और सीडीओ संत कुमार ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। पहले दिन 200 मीटर, 400 एवं 800 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें 200 मीटर की बालक वर्ग दौड़ में बैजनाथ यादव प्रथम, नवनीत यादव द्वितीय एवं राजकुमार सिंह तीसरे पर रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में अनुष्का गुप्ता प्रथम, साक्षी चौधरी द्वितीय और निधि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर सीनियर बालक में विश्वास यादव प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर सीनियर बालक में बैजनाथ यादव प्रथम, नितिन यादव द्वितीय एवं श्रेयांश पांडेय तीसरे पर रहे।

अतिथियों का स्वागत संरक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी, भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी, पुष्पा चतुर्वेदी, विजय राय आदि ने बुके देकर किया। इस अवसर पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक, आनंद तिवारी, सुधांशु सिंह, अरुण पांडेय, अनुराधा दुबे, मंगेश, गिरीश चंद्र मिश्रा, राजेश कुमार पांडेय, ईश्वर शरण चतुर्वेदी, नेहा राय, तूलिका मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed