फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sport cricket tournament

Sant Kabir Nagar News: डिहवा की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Fri, 23 Jun 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
sport cricket tournament
पौली में फेमस अंडर आर्म नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया
संतकबीरनगर। क्षेत्र के पौली में बृहस्पतिवार की रात फेमस अंडर आर्म नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। प्रतियोगिता में डिहवा और गौवापार सहित 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डिहवा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच डिहवा और गौवापार के बीच खेला गया, जिसमें गौवापार ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छह ओवर के मैच में 46 रन का लक्ष्य डिहवा को दिया। जवाब में उतरी डिहवा की टीम ने पांच ओवर में मैच जीत लिया। डिहवा के खिलाड़ी अरहन ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्हें मैन आफ द सीरीज और मैन आप द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य जावेद आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत होती है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और अधिक मेहनत कर अगला लक्ष्य हासिल करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जावेद आलम, मोहम्मद असलम, जबीउल्लाह, अयाज उर्फ अज्जू, रहमत अली, खालिद, फैयाज, इमरान, अहतसआम, मो. सेहआब, मो. सूफियाना, अबूबैदा हुजैफा, मो. सादिक, अनस खान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed