फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   spinning mill moving more and more rayak

कताई मिल चलती तो और बढ़ जाती रौनक

Tue, 15 Jan 2019 12:23 AM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 15 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
spinning mill moving more and more rayak
कताई मिल चलती तो और बढ़ जाती रौनक - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। इंटर की कक्षा में महान साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी का एक निबंध पढ़ा होगा गेहूं बनाम गुलाब। पहली लाइन थी कि गेहूं हम खाते हैं, गुलाब सूंघते हैं। एक से शरीर पुष्ट होता है, दूसरे से मानस तृप्त होता है। मगहर महोत्सव के दौरान बुजुर्ग जुबैर अहमद से बातचीत के दौरान यह निबंध बरबस ही याद आ गई। मगहर के संत कबीर कताई मिल के इस कर्मचारी का मानना था कि कताई मिल चल रही होती तो महोत्सव का उल्लास चार गुना अधिक होता। 
विज्ञापन

मगहर कस्बा कपड़े की बुनाई के लिए जाना जाता है। बुनकर परिवारों की बहुलता वाले इस कस्बे में वर्ष-1977 में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सहकारिता पर आधारित संत कबीर कताई मिल की स्थापना की गई थी। इस मिल में हेड फीटर के पद पर कार्यरत रहे मगहर कस्बा निवासी जुबैर अहमद बताते हैं कि यहां करीब डेढ़ हजार कर्मचारी कार्य करते थे। वर्ष-1997 में जब मिल बंद हुई उस वक्त केवल वेतन मद में ही करीब 33 लाख रुपये का भुगतान होता था। आर्थिक संपन्नता का असर मेले में भी दिखता था। कताई मिल के ही कर्मचारी रहे रइस अंसारी बताते हैं कि कर्मचारियों का परिवार भी साथ रहता था लिहाजा बाजार की दुकानें हर वक्त गुलजार रहा करती थीं। सस्ता सूत मिलने के चलते यहां के बुनकर भी कपड़ा बुनकर अच्छी आमदनी करते थे। खिचड़ी के अवसर पर जब मेला लगता था तो लोग जमकर खरीदारी करते थे।  मकसूदूल हसन उल्टा सवाल करते हैं कि अगर जेब में पैसा न रहे तो महोत्सव का आनंद कैसे लें। मेले में साथ गए बच्चे कहीं खिलौने की जिद करेंगे तो कभी झूले पर चढ़ना चाहेंगे। अगर पैसा नहीं है तो मेला में चुपचाप रहना मजबूरी है।  
विज्ञापन

अब्दुल कलाम अंसारी भी मानते हैं कि कताई मिल की बंदी व बुनकरों का रोजगार खत्म होने से लोग मायूस हैं। महोत्सव का आयोजन होने से दुकानों व कस्बे में चहल-पहल बढ़ी है। लोगों की जेब भरी होती तो महोत्सव की भीड़ चार गुना बढ़ जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed