फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Special Secretary upset on finding flaws, instructed to get repairs done

Sant Kabir Nagar News: खामियां पाएं जाने पर बिफरे विशेष सचिव, मरम्मत कराए जाने का दिया निर्देश

Fri, 14 Jul 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary upset on finding flaws, instructed to get repairs done
विकास खंड नाथनगर के मोलनापुर में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते ग्राम्य विकास सचिव सुखलाल भारती
- तीन गांवों में निरीक्षण कर अमृत सरोवर, खेल के मैदान और पंचायत भवन का जाना हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव सुखलाल भारती ने शुक्रवार को अलग- अलग ब्लॉकों के तीन गांवों में अमृत सरोवर, पंचायत भवन और खेल के मैदान निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर और अधिकारियों को मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया।

ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविकता जांचने के लिए शुक्रवार को ग्राम्य विकास सचिव सुखलाल भारती ग्राम पंचायत मोलनापुर में सबसे पहले पहुंचे। यहां अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और बीडीओ से बिंदुवार जानकारी ली। मानक की जांच किया। अच्छी व्यवस्था और मानक अनुरूप देखकर तारीफ किया। कुछ इंटलाकिंग ईट उखड़ा देख उसे दुरुस्त करने की बात कही। इसके बाद वह पंचायत भवन की स्थिति से अवगत हुए। अभिलेखों के निरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय लाने को कहा। मॉडल पंचायत भवन का तारीफ भी किया।
विज्ञापन


इसके बाद खलीलाबाद के एकमा में खेल का मैदान और घोरांग में अमृत सरोवर का हाल जाना। कमियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर और मरम्मत कराए जाने का सीडीओ को निर्देश दिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारें। पात्रों को लाभान्वित करने में कोताही मत बरतें। निरीक्षण के दौरान सीडीओ संत प्रसाद, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, बीडीओ अमरेश सिंह चौहान, प्रधान राजन सिंह, सचिव मंजूषा, शिव प्रकाश सिंह, सुशील राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed