{"_id":"57c329884f1c1b3d36d4ee1b","slug":"special-prayers-for-rain-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए विशेष नमाज आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के लिए विशेष नमाज आज से
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश न होने से फसल सूखती जा रही है। बारिश के लिए गांव-गांव में दुआओं का दौर शुरू हो गया है। सेमरियावां ब्लॉक के तप्पा उजियार क्षेत्र के करही गांव स्थित ईदगाह के खुले मैदान में 29 अगस्त से सुबह आठ बजे से दस बजे तक धूप में खड़े होकर बारिश की विशेष नमाज अदा की जाएगी। विशेष नमाज पढ़ कर मुसलमानों ने अल्लाह से रहमत की बारिश के लिए गिड़गिड़ा कर अपने किए गए गुनाहों की माफी मांगेंगे।
मौलाना मतीउल्लाह कासमी ने कहा कि मुसलमान अपने गुनाहों की माफी मांगे और सदका निकाल कर खुदा को राजी करें। बारिश की विशेष नमाज में करही, उसराशहीद, देवरिया नासिर, उपधी, चोरहा, भैंसवरिया, पिडवां, मीरपुर, कानपारा, करमाखान आदि गांव के लोगों द्वारा बारिश की विशेष नमाज (नमाज इस्तेस्का) अदा करेंगे। वैसे तो यह स्थिति समूचे जिले की है, लेकिन विकास खंड सेमरियावां के तप्पा उजियार क्षेत्र में स्थित और बेहद बुरी है।
ब्लॉक क्षेत्र के पुरैना मंसूर, पिड़वां, कानपारा, करही, दानोकुइयां, करमाखान, देवरिया नासिर, कडजा, बाघनगर, सेहुड़ा, भाटपारा, बुढ़ाननगर, उंचहराकला, सिसईमाफी, पैड़ी, सेमरियावां, दुधारा, तिनहरीमाफी आदि गांव में फसलें सूख रहीं हैं। धान की फसल से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी हाथ से जाती दिखाई दे रही हैं।