{"_id":"67e5926c1e1207d90409a20a","slug":"spark-from-transformer-reduced-two-bighas-of-wheat-crop-to-ashes-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-130466-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी गेहूं की दो बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी गेहूं की दो बीघा फसल राख
Thu, 27 Mar 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फरदहा में ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग।
मेंहदावल। क्षेत्र के फरदहा ग्राम पंचायत के सीवान में स्थित ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। ग्रामीण और दमकल के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जल गई।
बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे फरदहा गांव के सीवान में स्थित ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर पड़ गई। जिससे गेहूं की खड़ी फसल धूं-धूंकर जलने लगी। तेज हवा के कारण तेजी से आग का दायरा बढ़ने लगा। राहत की बात रही कि तत्काल मौके पर आग पर काबू पा लिया गया।
इस दौरान राजेश्वर गुप्ता व आद्या प्रसाद मणि का एक-एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मेंहदावल के तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने बताया कि पीड़ित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।