फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP workers took out tricolor yatra

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 11 Aug 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
SP workers took out tricolor yatra
घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान के तहत नदौर में तिरंगा यात्रा निकालते सपा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

नंदौर चौराहे से पूर्व विधायक जय चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बखिरा (संतकबीरनगर)। समाजवादी पार्टी की तरफ से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बुधवार को मेंहदावल क्षेत्र में सपा नेता जयराम पांडेय की अगुवाई में घर-घर तिरंगा लगाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सपा कार्यकर्ताओ ने नंदौर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली, जो मेंहदावल कस्बा, कम्हरिया, महादेवा, कौलपुर, खरवनिया, पटवरिया, दुर्गजोत, नरायनपुर, पड़रिया, रानीपुर, सोनौरा, भटपुरवा, महुआ आदि गांवों में गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर तिरंगा लगाया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि आज हम आजादी का 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हर घर झंडा लगाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। ऐसे में उनका सम्मान करते हुए हर घर पर तिरंगा जरूर फहराएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, सुनील सिंह, लोरिक यादव, कोमल यादव, रामदरश यादव, प्रिया पाठक, राहुल यादव, इश्हाक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed