{"_id":"67d8626d18afcab81a05fcf1","slug":"sp-workers-raised-the-demand-to-provide-security-to-the-victims-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129980-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीड़ितों को सुरक्षा देने की सपाइयों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीड़ितों को सुरक्षा देने की सपाइयों ने उठाई मांग
Mon, 17 Mar 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
संतकबीरनगर। कर्री गांव में होली के दिन डीजे को लेकर हुए विवाद में 21 झोपड़ी जला दी गई थी। मारपीट में सात लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पीड़ितों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहाकि होली के दिन डीजे पर मनपसंद गाना न लगाने पर दबंगों ने राजभर परिवार को पीटकर घायल कर दिया और उनके मकानों में आग लगाकर जला दिया गया। जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है उनके परिजन अभी भी पीड़ितों को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजभर परिवारों को सुरक्षा व्यवस्था और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव लोरिक यादव, रामदरश यादव, श्याम जी विश्वकर्मा, रामभरोसे वारसी, विनोद यादव, गौहर अली खां, रामवृक्ष यादव, रमेश यादव, आलोक यादव, संजय आदि मौजूद रहे।