फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp workers meeting

गांवों तक पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां 

Fri, 29 Apr 2016 12:22 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 29 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
sp workers meeting
सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पार्टी दफ्तर में जिलाध्यक्ष राम नारायन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक मई से दस मई तक जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्रा निकालने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव पहुंचकर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2012 में अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में रथ यात्रा के साथ स्वयं साइकिल चलाकर साइकिल यात्रा का कुशल नेतृत्व किया था, जिसका परिणाम रहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में प्रदेश की सपा सरकार ने अधिकतर वादे पूरे किए। जन कल्याणकारी योजनाओं की सौगात देने में कोई कोताही नहीं बरती। 
विज्ञापन


सरकार की इन उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुुंचाने के लिए एक मई से दस मई तक प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 15 साइकिल यात्रियों की दस टीमें अलग-अलग नेताओं के निर्देशन में प्रतिदिन चलाएगी। उन्होंने बताया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में खाद्य एवं रसद मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव तथा धनघटा विधान सभा क्षेत्र में विधायक अलगू चौहान को साइकिल यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महासचिव जावेद खान ने साइकिल यात्रा के संबंध में प्रदेश के पत्रक को पढ़कर सुनाया और कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव, प्रदीप सिंह, ब्लाक प्रमुख मनोज राय, केडी यादव, कुरैश अहमद, श्रीराम यादव, डॉक्टर रामनाथ चौरसिया, राम निवास यादव, गौहर अली, देवेंद्र प्रताप, बालेंदु यादव, रामा यादव, स्वामी नाथ यादव, निसार अहमद, राजमन यादव, राजाराम मौर्य, संजय यादव, रमेश चंद्र यादव, जावेद अख्तर, राम भरोसे, फैज खान, सुरेंद्र यादव, ध्रुव सिंह यादव, सीताराम चौरसिया आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed