फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP workers detained

किसान पदयात्रा कर रहे पूर्व विधायक समेत 36 हिरासत में लिए गए

Fri, 18 Dec 2020 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
SP workers detained
धनघटा में किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा निकाले सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : KHALILABAD
धनघटा(संतकबीरनगर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को दो स्थानों पर किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा की। इन्हें पुलिस ने रोक दिया और पूर्व विधायक समेत 36 लोगों को हिरासत में लेते हुए थाने ले गई। देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता पौली ब्लॉक के गागरगाड़ से पदयात्रा शुरू की। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच कर उन्हें रोकने के बाद हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूर्व विधायक अलगू चौहान ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। सपा कार्यकर्ताओं को किसान पदयात्रा करने से रोका जा रहा है। इसके साथ ही पौली चौराहे पर सपा नेता इरशाद अहमद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता पदयात्रा निकालने का प्रयास किया तो उन्हें भी पुलिस हिरासत में लेकर शाम को रिहा कर दिया। इस मौके पर जयराम यादव लालजी मास्टर, अद्या यादव, बल्लू, महेंद्र यादव, श्याम सिंह, नफीस, अतिमुल्लाह, तौहिद, राहूल यादव, मनोज, धनंजय, सेराज अहमद, बाबूलाल यादव, आमिर जफर, हरीराम यादव, चंद्रकेश, लालबहादुर यादव, राजमन यादव आदि किसान यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed