फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP state president told Mayawati better than Mulayam

संशोधित ::: मुलायम से पहले मायावती ने की थी ज्यादा यादवों की भर्ती : श्यामलाल

Sat, 25 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
SP state president told Mayawati better than Mulayam
नोट :: कृपया इसी खबर का इस्तेमाल करें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि 2007 से 2012 तक का भी इतिहास देख लेना। हमने मायावती का भी कार्यकाल देखा है, जिसमें रामअचल राजभर मंत्री रहे। मुलायम सिंह यादव ने यादवों की भर्ती की थी लेकिन उससे 1200 ज्यादा नौकरी बहन मायावती ने यादवों को और दी थी।

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल संतकबीरनगर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 के बाद जो पुलिस की भर्ती हुई उसमें मुख्यमंत्री योगी ने भी नौकरी देने का काम किया लेकिन जब देखा कि पिछड़ा वर्ग के लोग पुलिस बनते जा रहे हैं, और पुलिस के लोग भी पैसा पाएंगे, अपने बच्चों को कलेक्टर की तैयारी कराएंगे तो पेपर लीक कराना शुरू कर दिया। कहा कि डबल इंजन के लोग पेपर आउट कराकर परीक्षा निरस्त करा रहे हैं। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर भी मंच पर मौजूद रहे। राजभर ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की उपलब्धियों का भी बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed