Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP Reviews Security Arrangements Ahead of Deputy CM Brajesh Pathak Visit

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम के दौरे से पहले एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड और सेफ हाउस का किया निरीक्षण

Tue, 10 Nov 2026 07:17 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरगर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 10 Nov 2026 07:17 PM IST
सार

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और सभी तैयारियां पूरी सतर्कता एवं गंभीरता से पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
SP Reviews Security Arrangements Ahead of Deputy CM Brajesh Pathak Visit
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड, सेफ हाउस, चिकित्सालय, आवागमन के निर्धारित मार्गों और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। इसके लिए निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और सभी तैयारियां पूरी सतर्कता एवं गंभीरता से पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, यातायात प्रभारी परमहंस, एसपी के पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed