फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp rashtriya mahasachiv chaupal

सपा अति पिछड़ों की सच्ची हितैषी : रमाशंकर

Sat, 07 Aug 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
sp rashtriya mahasachiv chaupal
अशरफ पुर में चौपाल लगाकर जनता से रूबरू होते सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद रमाशंकर विद? - फोटो : KHALILABAD
सपा अति पिछड़ों की सच्ची हितैषी : रमाशंकर
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद ने अशरफपुर में लगाई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी की अध्यक्षता में क्षेत्र के अशरफपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई।

ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पार्टी पिछड़ों, अति पिछड़ों की सच्ची हितैषी है। जबकि प्रदेश और देश की भाजपा सरकार गरीब, किसान विरोधी है जो पिछड़ों दलितों का हक छीन रही है। महंगाई की मार से जनता तबाह है तो रोजगार के लिए युवा दर-दर भटक रहा है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार किसी से छिपा नहीं है। अपनी खामियों को छिपाने के लिए भाजपा नेता झूठ दर झूठ बोलकर केवल जनता को बहकाने का काम रह रहे हैं। पांच साल में भाजपा सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिसे उसके नेता बता सके। उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। सपा की ओर जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। आने वाले समय में जन भावनाओं का आदर करते हुए सपा सभी वर्ग का उत्थान करेगी। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, वरिष्ठ नेता केडी यादव, जयराम यादव, केशव राजभर, राहत हुसेन, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। पौली ब्लाक के मकदूमपुर में भी सपा नेता ने चौपाल लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed