फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP Panchayat Election

एसपी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक की

Fri, 18 Dec 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP Panchayat Election
पुलिस लाइंस में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते एसपी। - फोटो : KHALILABAD
एसपी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक की
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में कार्यशाला आयोजित की। जिसमें आगामी पंचायत चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विचार विमर्श किया। एसपी ने मातहतों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 106 से 124 तक के कानूनी प्रावधानों को ठीक तरह से समझने और उस पर अमल करने का निर्देश दिया। अभी से पंचायत चुनाव के मद्देनजर अराजक तत्वों को चिहिन्त करके उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका की कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। कार्रवाई की जद में बुजुर्ग,बीमार, नाबालिंग, मृतक आदि का नाम शामिल न होने पाए, इस संबंध में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी। बाद में एसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों के इंडोर कक्षा का निरीक्षण किया।प्रशिक्षुओं को दंड प्रक्रिया संहिता व भारतीय दंड विधान तथा साक्ष्य अधिनियम के साथ- साथ संज्ञेय व असंज्ञेय अपराधों के बारे में ठीक से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी। बैरकों तथा मेस प्रबंधन के बारे में जानकारी जुटाई। कमियों को दूर करने व गुणवत्ता परक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी संजय कुमार, सीओ गयादत्त मिश्र, कोतवाल मनोज कुमार पांडेय,आरआई पंकज तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed