फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp leaders reached in kodari

कब्रिस्तान विवाद : सपा प्रतिनिधिमंडल ने जानी हकीकत

Thu, 18 Jan 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
sp leaders reached in kodari
कोड़री में कब्रिस्तान की जमीन में रास्ते को लेकर हुआ है विवाद फोटो है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम कोड़री में पिछले दिनों कब्रिस्तान में रास्ते को लेकर गांव वासियों व जिले के एक भाजपा नेता के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। गांव वासियों व प्रशासन की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया था। उसी क्रम में बुधवार को जनपद के सपा के कद्दावर नेताओं ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए।

सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि कब्रिस्तान की जमीन से जबरन किसी को रास्ता निकालने की इजाजत नहीं है। यह गांव का कब्रिस्तान है। इसके लिए किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने पाएगी। भाजपा के नेता द्वारा मनमानी की जा रही है। यह नहीं होने पाएगा। इसके लिए वह प्रशासन से मिलकर बात करेंगे। कब्रिस्तान की दीवार जबरन तोड़ देनी अच्छा नहीं है। वह इसकी घोर निंदा करते हैं। कब्रिस्तान तोड़कर आबाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने व शासन प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक दिग्विजयनरायन उर्फ जय चौबे, नित्यानन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली, प्रदेश सचिव लोरिक यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, आलोक कुमार सोनू, केडी यादव, रामदरश यादव, जावेद खान, रमेश निषाद, मोहम्मद अहमद, छोटे लाल, सिराज खान, राम भरोसे वारसी, मुंतसिर, गुलाम हुसैन, सिरातू, मोहम्मद सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed