{"_id":"5fdf75a38ebc3e3f7e5d399a","slug":"sp-leader-give-gyapan-tosho-khalilabad-news-gkp3776269108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून के विरोध में सपाइयों ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून के विरोध में सपाइयों ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
पदयात्रा निकालने के बाद थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते सपा नेता।
- फोटो : KHALILABAD
कृषि कानून के विरोध में सपाइयों ने निकाली पदयात्रा
- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कृषि कानून के विरोध रविवार को सपा जिला उपाध्यक्ष केडी यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए। मुख्य चौराहे पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ प्रदीप कुमार सिंह को सौंपा।
महुली कस्बे में किसान पदयात्रा निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि आज अन्नदाता की भयावह स्थिति का मंजर किसी से छिपा नहीं है। किसान कड़ाके की ठंड में सड़क पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौहर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, पूर्व प्रमुख शिवनाथ यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष असद मेहताब, हबीबुल्लाह सिद्दीकी, रामनिवास यादव, इरशाद अहमद, मेहताब आलम उर्फ बब्बू, हरेंद्र यादव, फारुख अहमद, भाई लालजी, प्रेमचंद्र चौधरी, बबलू भंडारी, बबलू चौधरी, शिव प्रकाश उर्फ बसंत, शैलेंद्र यादव, मो. जफर, जाबीर आदि मौजूद रहे।