{"_id":"614f616c8ebc3efd122ebeed","slug":"sp-khalilabad-news-gkp4105964151","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी नौजवान साइकिल यात्रा लखनऊ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी नौजवान साइकिल यात्रा लखनऊ रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी नौजवान साइकिल यात्रा लखनऊ रवाना
जिलाध्यक्ष ने नेदुला चौराहे से साइकिल यात्रा को किया रवाना
सपा की नीतियों से जन-जन को अवगत कराएगी साइकिल यात्रा : जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अखिलेश यादव को सीएम बनाने के संकल्प के साथ ही शनिवार को समाजवादी नौजवान साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा को खलीलाबाद से नेदुला चौराहे से सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा लखनऊ जाकर समाप्त होगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी नौजवान साइकिल यात्रा निकाली गई है। यात्रा यहां से चलकर लखनऊ तक जाएगी और लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि यह यात्रा सपा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, अराजकता चरम पर है। सड़कें खस्ता हाल हैं। सपा की योजनाओं को भाजपा अपना बताकर शिलान्यास कर रही है। भाजपा शासन में आमजन परेशान हैं। ऐसे में यह यात्रा लोगों भाजपा सरकार की झूठ के वादे की पोल खोलेगी। इसी तरह से भुवरिया चौराहे पर सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, रमेश चंद यादव, कोमल यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, आलोक यादव सोनू, परवेज अहमद, विजय यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।