फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp bjp came on front

कलेक्ट्रेट के बाहर कई बार आमने-सामने हुए सपा और भाजपा कार्यकर्ता

Sat, 03 Jul 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
sp bjp came on front
कलेक्ट्रेट के बाहर कई बार आमने-सामने हुए सपा और भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने की अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी
परिणाम आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने एक -दूसरे को अबीर लगाकर दी बधाई
भीड़ हटाने के लिए पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान से लेकर परिणाम आने तक सपा और भाजपा कार्यकर्ता कई बार आमने-सामने हो गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष मेेें नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाना पड़ा। सपा के बलिराम यादव की जीत होने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।
कलेक्ट्रेट में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पहले चरण में 12 जिला पंचायत सदस्य मतदान करने पहुंचे थे। उस समय भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने इकट्ठा हुए थे और अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इसकी सूचना लगते ही सपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद सपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय अपने साथ 16 जिला पंचायत सदस्यों को लेकर पहुंचे और उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश दिलवाया। उसके बाद दो जिला पंचायत सदस्य पहुंचे। जिला पंचायत सदस्यों के मतदान समाप्त होने के बाद वे अपने घरों को लौट गए। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। इसमें सपा प्रत्याशी बलिराम यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और प्रत्याशी की जीत पर खुशी जताई। एएसपी संतोष सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाल मनोज पांडेय, महिला थाने की एसओ डॉ. शालिनी सिंह समेत समस्त थानों के एसओ पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।
विज्ञापन

सपा नेता जयराम पांडेय के साथ आए सदस्य
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी बलिराम यादव के समर्थन में जिला पंचायत सदस्यों को लेकर सपा नेता जयराम पांडेय कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे और एक-एक कर सदस्यों को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश दिलवाया। सपा प्रत्याशी की जीत पर जयराम पांडेय ने कहा कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है। सत्ता के बल पर भाजपा चुनाव जीतना चाहती थी वह अपने मंसूूबों में सफल नहीं हुई। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा की जीत यह दर्शाती है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और प्रदेश का चौमुुखी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed