फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sow wheat till 30, there will be good yield

Sant Kabir Nagar News: 30 तक करें गेहूं की बोवाई, होगी अच्छी पैदावार

Mon, 25 Nov 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Sow wheat till 30, there will be good yield
धर्मसिंहवा। रबी की फसल की बोवाई में किसान लगे हुए हैं। किसानों को गेहूं में अगर अच्छी पैदावार पाना है तो 30 नवंबर तक गेहूं की बोवाई कर लें। इसके बाद उन्हें लेट प्रजाति का गेहूं लेकर बोना पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि गेहूं की बोवाई में देरी होने से 10 प्रतिशत तक की पैदावार में कमी आ जाती है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को चाहिए 30 नवंबर तक गेहूं की बोवाई कर लें। ऐसा करने से गेहूं का अच्छा उत्पादन तैयार होता है। 30 नवंबर के बाद जिन किसानों को गेहूं की बोवाई करनी है वे किसान देर प्रजाति के गेहूं के बीज की बोवाई कर सकते हैं हालांकि उन्होंने बताया कि 30 के बाद गेहूं की बोवाई करने पर पैदावार में 10 प्रतिशत की कमी आ सकती है। किसानों को चाहिए कि 15 दिसंबर के अंदर देर प्रजाति के गेहूं के बीज की बोवाई हर हाल में कर लें।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को पारंपरिक खेती में बदलाव करना चाहिए खेतों में दलहन और तिलहन की बोवाई करने से दूसरे वर्ष गेहूं की बुवाई करने पर पैदावार में वृद्धि होती है। बताया कि दलहन और तिलहन फसलों के जड़ों में राइजोवियम बैक्टीरिया पाया जाता है जो की खेत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वायुमंडल से ही फसल को नाइट्रोजन उपलब्ध करा देता है। डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि किसानों को चाहिए कि वे जैविक खाद का उपयोग ज्यादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed