फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Somewhere the boundary wall is bad and somewhere the hand pump is bad.

कहीं चहारदीवारी बदहाल तो कहीं हैंडपंप खराब

Thu, 14 Jul 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the boundary wall is bad and somewhere the hand pump is bad.
उच्च प्राथमिक विद्यालय समदहा में लगे नल का गन्दा पानी पीने को मजबूर है बच्चे। संवाद - फोटो : KHALILABAD
कहीं चहारदीवारी बदहाल तो कहीं हैंडपंप खराब
विज्ञापन

कायाकल्प योजना से भी नहीं सुधर पाई परिषदीय स्कूलों की दशा
तिघरा(संतकबीरनगर)। परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए कायाकल्प योजना संचालित है। बावजूद इसके बघौली शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की दशा नहीं सुधर पाई है। कहीं शौचालय बदहाल है तो कहीं हैंडपंप खराब। कई विद्यालयों में चहारदीवारी भी नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी हो रही है।
परिषदीय विद्यालय परजूडीह में 39 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बृहस्पतिवार को 29 विद्यार्थी ही उपस्थिति थे। विद्यालय के कक्ष की स्थिति ठीक है, लेकिन शौचालय की दीवार में दरार है। वह उपयोग करने लायक नहीं बचा है। प्रधानाध्यापक दिव्या रमन ने बताया कि विद्यालय की चहारदीवारी पीछे की तरफ से टूटी गई है। शाम को परिसर में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा हो जाता है। जिसके कारण परिसर में गंदगी पसरी रहती है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय समदहा में 36 के सापेक्ष 25 विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यालय में साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली, लेकिन पीने के पानी का इंतजाम नहीं था। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव ने बताया कि हैंडपंप का पानी पीने लायक नहीं है। इसके रिबोर के लिए पत्राचार किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय चहारदीवारी नहीं बनी है। उच्चाधिकारियों से चहारवारी निर्माण के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बकहा में 257 विद्यार्थी नामांकित हैं। 129 विद्यार्थी उपस्थित मिले। प्रभारी प्रधानाध्यापक वृंदावन सिंह ने बताया कि नामांकित विद्यार्थियों के स्कूल आने के लिए उनके अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि जिन विद्यालयों में कमियां हैं, उसे सुधारा जाएगा। नामांकित विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed