फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   solar panel help water supply

सोलर पैनल से मिलेगी बिजली, गांव में होगी जलापूर्ति

Sun, 25 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
solar panel help water supply
विकास खंड खलीलाबाद के चकदही गांव में पेयजल परियोजना पर लगा सोलर पैनल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सोलर पैनल से मिलेगी बिजली, गांव में होगी जलापूर्ति
विज्ञापन

- जिले में 171 परियोजनाओं की मिली है स्वीकृति
- जल जनति बीमारियों से लोगों को मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना की खास बात यह है कि यहां पर सोलर पैनल लगाए जाने हैं। बिजली न रहने पर भी गांव को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से शासन ने जल जीवन मिशन की शुरूआत की है। इसके तहत 171 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही 68 परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। इस परियोजना में बिजली न रहने पर भी ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति किए जाने की व्यवस्था होगी। इसके लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांवों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही प्रत्येक ग्राम में लोगों के घर के सामने एक-एक टोटी लगाई जाएगी। इसके लिए लोगों को चिह्नित करने के लिए ग्रामीणों से आधार कार्ड लेकर फीडिंग किया जा रहा है, ताकि कोई भी परिवार पेयजल योजना से अछूता न रहे। इस परियोजना के जरिए जल जनित बीमारियों से लोगों को निजात दिलाने की सरकार की मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद विकास खंड के चकदही में यह परियोजना पर कार्य चल रहा है। यहां पर बोरिंग कराई गई है और पाइप लाइन डालने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब सोलर पैनल लगाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा सके।

पेयजल आपूर्ति के लिए 2024 का लक्ष्य
जल निगम के अधिशाषी अभियंता संजय जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वर्ष 2024 का लक्ष्य दिया गया है। शासन ने अब तक 171 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें से 68 परियोजनाओं पर कार्य शुरू करा दिया गया है। परियोजना के लिए नामित एजेंसी मेधा के जिला प्रभारी प्रवीन मुसाले ने बताया कि परियोजना के तहत प्रत्येक घर को जलापूर्ति किए जाने की योजना है। इसके लिए जहां पर कार्य चल रह है, वहां सोलर पैनल लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed