फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   soil checking

खेताें से मिट्टी के नमूने लिए गए

Wed, 15 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Wed, 15 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
soil checking
‌‌म‌िट्टी की जांच - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीमापार में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा गांव के 40 किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना लिया गया। जिसमें किसानों को बुआई से पहले और रोगों के नियंत्रण के लिए विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। 
विज्ञापन



 कृषि प्रसार संगठक सुबाष चंद्र ने कहा कि किसानों को चाहिए की खेत में बुआई के पूर्व उस खेत की मिट्टी की जांच करा लें और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही खाद उर्वरकों का उचित मात्रा में प्रयोग करें ताकि फसलों की अच्छी पैदावार हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण से यह पता चलता है कि उस खेत में किस-किस तत्व की कमी है। इस दौरान गांव के सिकंदर, महेश मिश्र, रामप्रीत, मुहम्मद अली, इरफान, मोलहू सहित कुल 40 किसानों ने अपने-अपने खेतों से मृदा परीक्षण के मिट्टी का नमूना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी सहायक फिरतू राम ने कहा कि लाभकारी उपज पाने के लिए मृदा परीक्षण आवश्यक है। बिना परीक्षण किए खाद-बीज के संतुलन का ज्ञान नहीं हो सकता है। परीक्षण से भूमि में आई कमियों के बारे में जानकारी मिल जाती है।



इस दौरान ग्राम प्रधान जयप्रकाश मिश्र उर्फ जेपी ने इस कार्य में अपना पूरा सहयोग दिया। इस अवसर पर रमाकांत मिश्र, गौरीशंकर, अब्दुल रहीम, नरेश गौड़ सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed