{"_id":"6686fc13733befeafb0c4d57","slug":"social-audit-of-development-works-conducted-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-117156-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों की हुई सोशल ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों की हुई सोशल ऑडिट
Fri, 05 Jul 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत ददरवार में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में विभिन्न परियोजनाओं तथा जॉब कार्ड धारकों से संबंधित विषय पर सामाजिक अंकेक्षण किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत ददरवार की खुली बैठक ग्राम प्रधान किरण देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत में उक्त वित्तीय वर्ष में लगभग तीन दर्जन परियोजनाओं पर काम कराए गए, जिसकी पुष्टि ग्राम वासियों द्वारा की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्य योजना तैयार हो गई है, जिसके आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमृत बाला समेत ग्रामीण मौजूद रहे।