{"_id":"680fbebfb5d95a223f042884","slug":"so-accused-of-harassment-protest-at-collectorate-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-131816-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसओ पर प्रताड़ित करने का आरोप, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसओ पर प्रताड़ित करने का आरोप, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Mon, 28 Apr 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते हुए राष्ट्रीय भारत मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण ।
संतकबीरनगर। भारत मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुधारा थाने के थानाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया तथा कलेक्ट्रेट में मौजूद दिवसाधिकारी को इस आशय का ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
भारत मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनका कहना था कि दुधारा थानाध्यक्ष के द्वारा भारत मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। दुधारा थानाक्षेत्र के सोहरा माफी गांव के निवासी सूर्यभान चौरसिया ने बताया कि वह भारत मुक्ति पार्टी के अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल प्रभारी हैं। 24 अप्रैल को दिन में एक बजे उनका पुत्र स्कूल से पढ़कर अपने घर जा रहा था। सुकरौली बुद्ध बिहार के पास मेरे बेटे को थानाध्यक्ष दुधारा समेत तीन पुलिस वालों ने बिना किसी कारण के रोका तथा भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
यही नहीं घटना का वीडियो बनाए और चले गए। उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा कि थानाध्यक्ष के खिलाफ अगर एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई नहीं की गई तो जिला स्तर पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उन लोगों ने कलक्ट्रेट पर मौजूद दिवसाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के राष्ट्रीय सह प्रभारी आनंद कुमार गौतम, बहुजन युवा मुक्ति मोर्चा के शिव कुमार चौहान, भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार, इस्तेखार, उदयराज विद्यार्थी, राहुल मद्धेशिया, हरिश्चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।