फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Snake came out during cleaning in Police Lines

पुलिस लाइंस में सफाई के दौरान निकला सांप, भाग खड़े हुए कर्मी

Tue, 19 Jul 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Snake came out during cleaning in Police Lines
विकास भवन में धरना देते सफाईकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पुलिस लाइंस में सफाई के दौरान निकला सांप, भाग खड़े हुए कर्मी
विज्ञापन

विकास भवन में सफाईकर्मियों ने दिया धरना
शासनादेश के विपरीत ड्यूटी लगाने का लगाया आरोप
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस परिसर में सोमवार को सफाई के दौरान सांप निकला। उसे देखकर सफाईकर्मी भाग खडे़ हुए। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को सूचना दी। बाद में सफाईकर्मी और संघ से जुड़े पदाधिकारी विकास भवन पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि शासनादेश के विपरीत उनसे काम कराया जाता है।
सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि पंचायतीराज विभाग के अधीनस्थ ग्रामीण सफाईकर्मियों की ड्यूटी पुलिस लाइंस में लगाई गई थी। वह साफ-सफाई कर रहे थे। अचानक सांप निकला और कर्मचारियों की तरफ आने लगा। सफाईकर्मियों ने भाग कर जान बचाई। जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के विपरीत सफाईकर्मियों से काम लिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइंस व अन्य नगरीय परिक्षेत्र में ग्रामीण सफाईकर्मियों से जबरन कार्य लिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे ग्रामीण सफाईकर्मियों की नगरीय क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद धरना स्थल पर पहुंचे और संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की। आश्वासन दिया कि आगे इस तरह की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी, तब धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर सजन लाल, राजेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामनिवास गोड़, गनेश कुमार, सदानंद चौधरी, दिलीप कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, कुलदीप कुमार मौर्य आदि पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed