फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   smugglers arrested with ganja

आठ किलोग्राम गांजा के साथ बिहार के तस्कर गिरफ्तार

Wed, 07 Jul 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
smugglers arrested with ganja
आठ किलोग्राम गांजा के साथ बिहार के तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़े गए तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस टीम को मिला दस हजार रुपये का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा पुलिस ने बुधवार को खजुरी नहर पुलिया के पास से आठ किलोग्राम गांजा, 770 रुपये और बैग के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसओ धर्मसिंहवा जितेंद्र कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ खजुरी नहर पुलिया के पास से दो गांजा तस्करों को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए गांजा तस्करों की पहचान अशोक और शंभू चौधरी निवासी पहाड़पुर थाना जुरावनपुर जनपद वैशाली बिहार के रूप में हुई। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि उनके पास कोई आय का साधन नहीं है। वे लोग बिहार से गांजा लाकर संतकबीरनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर समेत आस-पास के जनपदों में बिक्री करते हैं। इससे प्राप्त आय से अपने घर का खर्च चलाते हैं। दोनों गांजा लेकर बेचने निकले थे और पुलिस के हाथ लग गए। एएसनी ने बताया कि पुलिस टीम में एसओ जितेंद्र कुमार यादव, एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, आदित्य कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, राघवेंद्र यादव, देवनारायण, चंदन कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम को एसपी की ओर से दस हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed