{"_id":"61cf35b5e8f08f76072c0145","slug":"smartphone-distribution-in-aasha-worker-khalilabad-news-gkp4219872104","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन पाकर खिले आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्टफोन पाकर खिले आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे
विज्ञापन
सीएमओं कार्यालय में आशाओ को मोबाइल वितरण करते सीएमओ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन पाकर खिले आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे
- लखनऊ में सीएम योगी के कार्यक्रम को स्क्रीन पर दिखाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन प्रदान किया गया। इसके साथ सीएम ने आशा, शहरी आशा व आशा संगिनी के मानदेय में 750 रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा की। इसी मुहिम के तहत सीएमओ कार्यालय के सभागार में 30 आशा कार्यकर्ताओं को सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने स्मार्टफोन दिया। स्मार्टफोन पाकर आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे।
लखनऊ में हुए सम्मेलन के सीधा प्रसारण देखने के लिए सीएमओ कार्यालय के सभागार में व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सीएमओ ने डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने 30 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से सभी आशाओं को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आज जिसकी शुरूआत की जा रही है। जल्द ही सभी आशाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. मोहन झा, डीसीपीएम संजीव कुमार सिंह, बीसीपीएम खलीलाबाद महेंद्र त्रिपाठी, यूनीसेफ के राजेंद्र पाल, आशा संघ की जिलाध्यक्ष सरोज यादव, नर्वदा देवी, प्रमिला देवी, मुनक्का देवी, गंगोत्री, गायत्री देवी, शहोद्रा देवी, मालावती, रेखा देवी, पूनम, संगीता, प्रेमलता देवी, कंचन मिश्रा, मीरा देवी, बिंदू देवी, संकलावती देवी आदि मौजूद रहीं।