फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Six-Year-Old Boy Dies After Being Hit by Roadways Bus Family Blocks Road Demanding Action

संतकबीरनगर: रोडवेज बस की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

Fri, 16 Oct 2026 04:45 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 16 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।

विज्ञापन
Six-Year-Old Boy Dies After Being Hit by Roadways Bus Family Blocks Road Demanding Action
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर के मेंहदावल रोडवेज परिसर में शुक्रवार दोपहर बस की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना से नाराज परिजनों ने परिसर में धरना दिया और रोडवेज के बाहर सड़क जाम कर दिया। वे बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन



दुर्गा प्रतिमा के पास गया था दिपांश
जानकारी के अनुसार, रोडवेज तिराहा निवासी राजदेव का छह वर्षीय पुत्र दिपांश परिसर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पास गया था। इसी दौरान रोडवेज बस का चालक वाहन को पीछे कर रहा था। तभी बालक बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित परिवार और आसपास के लोगों ने रोडवेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए और रोडवेज के बाहर सड़क जाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि हादसे के जिम्मेदार बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे परिजनसड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े चार बजे तक परिजन सड़क जाम किए हुए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed