फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sisters' health deteriorated after eating apple, both died

Sant Kabir Nagar News: सेब खाकर बहनों की बिगड़ी तबीयत, दोनों की मौत

Wed, 24 Jul 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sisters' health deteriorated after eating apple, both died
- मेंहदावल क्षेत्र के गोविंदपुर मईला गांव का मामला
विज्ञापन

- सोमवार रात में दोनों ने सीने, पेट और गले में दर्द की शिकायत की थी
- परिवार के सदस्य जता रहे फूड प्वाइजनिंग की आशंका




संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के गोविंदपुर मईला गांव में सेब खाकर दो सगी बहनों की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिससे घर में हड़कंप मच गया। मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार में दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बहन का गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। इस घटना से परिवार को चीख-पुकार मच गई है।
मेंहदावल क्षेत्र के गोविंदपुर मईला निवासी शेखर यादव की दो सगी पुत्री मनीता यादव (19) व संगीता यादव (8) वर्ष सोमवार को उपवास रखी थीं। देर रात 10 बजे गांव के पास स्थित बाराखाल चौराहे से सेब ले आकर खाई थीं। इसके बाद दोनों सोने चली गई। कुछ देर बाद ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी। सीने, पेट और गले में दर्द की शिकायत परिजनों से की।
विज्ञापन


दोनों को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर छोटी बेटी संगीता को चिकित्सकों में मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता शेखर यादव और परिजनों का कहना है कि बच्चियों व्रत मेें सेब खाकर सोने चली गई थीं। रात में अचानक पेट दर्द की शिकायत की। परिवार के सदस्य फूड प्वाॅइजनिंग की आशंका जता रहे हैं। इस घटना ने गांव के लोगों को हिला दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा है।



वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। सीओ मेंहदावल केशवनाथ ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

बच्चियों के लिवर में संक्रमण पाया गया है। फूड प्वाइजनिंग के भी लक्षण मिले हैं। इन्हीं वजहों से दोनों बच्चियों की मौत हुई है।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed