फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sir! Son says write down the land...otherwise we will kill you

Sant Kabir Nagar News: साहब! बेटे कहते हैं जमीन लिख दो... नहीं तो जान से मार देंगे

Sat, 06 Jul 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sir! Son says write down the land...otherwise we will kill you
- संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचे वृद्ध ने सुनाई पीड़ा
विज्ञापन

- जमीन से संबंधित सबसे ज्यादा मामले तहसील दिवस पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। खलीलाबाद तहसील पर फरियाद लेकर एक वृद्ध पहुंचा। उसने बताया कि उसके बेटे जमीन लिखने को कहते हैं, न लिखने पर जान से मारने की धमकी देते है। यह सुन अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में जमीन से संबंधित सबसे अधिक मामले आए।
खलीलाबाद में तहसील दिवस पर एसडीएम शैलेश दूबे और सीओ ब्रजेश सिंह फरियाद सुन रहे थे। उसी दौरान भदाह निवासी वृद्ध अयोध्या पहुंचे। उनका कहना था कि उनके दो बेटे हैं। दोनों बेटे उन्हें गाली देते हैं और जमीन का बैनामा अपने नाम करना चाहते हैं। अयोध्या ने बताया कि पांच जून की शाम को दोनों बेटे उन्हें गाली देने लगे और धक्का-मुक्की की। इसके अलावा कहा कि जमीन का बैनामा उनके नाम पर कर दें नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

यह सुनकर सीओ ब्रजेश सिंह ने तत्काल चौकी इंचार्ज को बुलाया और मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह नैनीडीहा निवासी रामजी पहुंचे और कहा कि सात माह से जमीन की पैमाइश का चक्कर लगा रहे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
खतौनी में नाम सही कराने के लिए तीन साल से लगा रहे चक्कर
धनघटा। संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने धनघटा तहसील में फरियाद सुनी। इस दौरान पौली ब्लॉक के हडिया माफी गांव निवासी रामदरस का कहना था कि नाले की सफाई कार्य न किए जाने से खेतों में जलनिकासी नहीं हो पा रही है, जबकि कागज में ग्राम प्रधान नाले की सफाई का कार्य दिखाकर भुगतान ले चुके हैं। इसकी शिकायत बीडीओ से किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । इस प्रकरण की जांच करा कर किसानों के समस्या का समाधान किया जाना आवश्यक है।

जमीन पर विपक्षी कर रहे कब्जा..मना करने पर मारपीट पर आमादा
मौर गांव निवासी राजकुमारी देवी ने समाधान दिवस में कहा कि उनकी जमीन पर विपक्षी कब्जा करते चले जा रहे हैं। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। जमीन की पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण किए जाने की मांग की।

खतौनी में नाम ठीक कराने के लिए तीन साल से लगा रहे चक्कर
समाधान दिवस में पहुंचे नावन खुर्द गांव निवासी हकीमुल्लाह का कहना था कि उनकी खतौनी में त्रुटि हो गई है। उनके पिता के नाम की जगह दूसरे का नाम दर्ज हो गया है। जिसे ठीक करने के लिए तीन वर्ष से तहसील का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन सुधार नहीं किया जा रहा है। वहीं नारायनपुर गांव निवासी रामकुमार का कहना था कि पटीदार से जमीन संबंधित विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। जमीन की पैमाइश करके विवाद का निस्तारण कराए जाने की मांग को लेकर आठ वर्ष से तहसील पर प्रार्थना पत्र दे रहा हूं, लेकिन समस्याएं ज्यों की त्यों पड़ी हुई हैं।


150 मामलों में केवल आठ का निस्तारण
जिले के तीनों तहसीलों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 150 मामले आए, जिसमें केवल आठ का निस्तारण हुआ। मेंहदावल में एसपी सत्यजीत गुप्त ने फरियाद सुनीं। यहां कुल 51 मामले आए और छह का निस्तारण हुआ। वहीं खलीलाबाद में एसडीएम शैलेश दूबे ने समस्या सुनीं। यहां 50 मामले में एक का निस्तारण हुआ। इसके अलावा धनघटा में सीडीओ ने समस्याएं सुनीं। यहां 49 मामलों में एक का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed