फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SIR is important for national integration.

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय एकीकरण के लिए एसआईआर महत्वपूर्ण

Thu, 18 Dec 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
SIR is important for national integration.
संतकबीरनगर। जिला एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में हुई। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि समाज में एकता की भावना को मजबूत करने के लिए हमें हर क्षण तैयार रहना चाहिए। एसआईआर भी राष्ट्रीय एकीकरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और सभी को सहभागिता निभानी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने कहा कि यह कबीर दास जी की भूमि है, जहां एकता और प्रेम का भाव स्वतः उत्पन्न हो जाता है। यह हमारा स्वभाव है। उन्होंने भी कहा कि एसआईआर भी एकीकरण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है। सभी लोगों और राजनीतिक दलों को मिलकर इस काम को पूरा कराना चाहिए, जिससे त्रुटिहीन व शुद्ध निर्वाचक नामावली सामने आ सके।
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डाॅ. डीएन पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश में फैली पांच सौ से अधिक रियासतों का विलय कराकर सरदार पटेल ने विशाल भारत का निर्माण किया था। स्नातक विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि अंबरीश राय ने राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व को बताते हुए जातिवाद की भावना को समाप्त करने का आह्वान किया। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी एकीकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed