{"_id":"685d88c56e9fd07518040c6d","slug":"singhora-and-kadhai-will-be-given-to-daughters-in-mass-marriage-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134659-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सामूहिक विवाह में बेटियों को दिए जाएंगे सिंघोरा और कढ़ाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सामूहिक विवाह में बेटियों को दिए जाएंगे सिंघोरा और कढ़ाही
Thu, 26 Jun 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ऑपरेशन सिंदूर को सफलता के बाद प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वधुओं की सिंधोरा भी दिया जाएगा।
अब तक सिंदूरदान नहीं दिया जाता था लेकिन वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की शादियों में इसे देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पांच किलो की कढ़ाई भी दी जाएगी।
सिंधोरा देने के निर्णय के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में होने वाली शादियों के आयोजन पर खर्च होने वाली धनराशि भी बढ़ा दी गई है। पहले एक शादी के आयोजन पर 51 हजार रुपये खर्च होते थे। इनमें 35 हजार रुपये लड़की के खाते में दिए जाते थे। 10 हजार रुपये का उपहार और छह हजार रुपये शादी के आयोजन पर खर्च होते थे। अब एक शादी पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
कन्या के खाते में 60 हजार रुपये, आयोजन पर 15 हजार खर्च व 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे।
चालू वित्तीय वर्ष में आवेदन शुरू हो गया है। इधर सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब सिंधोरा देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पांच किलो की कढ़ाई भी दी जाएगी। जिसको लेकर विभाग तैयारी में जुटा है।