{"_id":"69750f9be57599a7d00428f6","slug":"siddharthnagar-news-492-players-of-district-to-participate-in-zone-level-competition-khalilabad-news-c-227-1-sdn1003-152311-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिले के 492 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिले के 492 खिलाड़ी
Sat, 24 Jan 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। युवा कल्याण विभाग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 492 खिलाड़ी भाग लेंगे। फरवरी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की खिलाड़ी तैयारी में जूट गए है। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी बलवंत यादव ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतिभाग कर प्रथम स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को जोन स्तर के लिए चयन किया गया है। गोरखपुर में जोन स्तरीय युवा कल्याण की खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो, वॉलीबाल, कुश्ती, एथलेटिक्स सहित अन्य खेल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि एथलेटिक्स के सब जूनियर में सात खिलाड़ी, जूनियर में नौ खिलाड़ी व सीनियर में नौ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कबड्डी व वॉलीबाल बालक-बालिका के तीनों वर्ग से कुल 120 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बैडमिंटन बालक-बालिका के युगल व एकल के कुल 18 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कुश्ती तीनों वर्गों के कुल 14 भार वर्ग में 84 खिलाड़ी, फुटबॉल तीनों वर्ग में 90 खिलाड़ी, जूडो तीनों वर्ग के कुल 17 भार वर्ग में कुल 102 खिलाड़ी और भारत्तोलन तीनों वर्ग के 14 भार वर्ग में कुल 84 विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि फरवरी में प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसमें सभी विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।