फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shrimad Bhagwat Katha: Kalash Yatra taken out with pomp and show

श्रीमद्भागवत कथा : गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Wed, 08 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha: Kalash Yatra taken out with pomp and show
श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गयी कलश यात्रा । संवाद
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के सरौली गांव में बृहस्पतिवार से प्रारंभ होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए बुधवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और मां समय जी मंदिर से पवित्र जल कलश में भरा। सरौली निवासी कथा के मुख्य यजमान सुंद्रावती देवी व गौरीदीन गुप्ता के नेतृत्व में कलश यात्रा का शुभारंभ सरौली गांव से हुआ। वहां से कलश और श्रीमद्भागवत पुराण को उठाए हुए श्रद्धालुओं की टोली गाजे-बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए निकली। कलश यात्रा मेंहदावल बाईपास, बरई टोला, अंसार टोला होते हुए मां समय जी मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन

वहां से कलश में पवित्र जल को भरा तथा पुन: भक्तिमय धुनों के बीच निकले तथा कलश को ले जाकर कथा स्थल पर स्थापित किया। कथा मर्मज्ञ अयोध्या धाम से पधारे बलभद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के द्वारा 9 अक्तूबर से श्रद्धालुओं को कथारस का अमृतपान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed