फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Show cause notice to 32 principals for not marking online attendance

Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर 32 प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 12 Jul 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to 32 principals for not marking online attendance
- बीईओ और जिला समन्वयकों ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ऑनलाइन हाजिरी को लेकर बृहस्पतिवार को शासन के निर्देश पर बीईओ और जिला समन्वयकों ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 32 विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी से संबंधित कार्य नहीं पाए गए। अधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और दो दिन में जवाब मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई की बात कही है।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी होनी है। यह कार्य आठ जुलाई से शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सभी ब्लॉकों के बीईओ और जिला समन्वयकों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें बघौली ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय तेनुआ, प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर, प्राथमिक विद्यालय बरईपार, कंपोजिट विद्यालय बखिरा, कंपोजिट विद्यालय बेलहसा, बेलहर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कौडिया, प्राथमिक विद्यालय भरवलिया बाबू शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय बरडाड़, कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर, प्राथमिक विद्यालय लौहरौली, कंपोजिट विद्यालय सल्टौवा, प्राथमिक विद्यालय डिहवा, सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उमिला, पचपेडवा, चाईकला, कंपोजिट विद्यालय भैसा सहरी, कंपोजिट विद्यालय देवरियालाल, नाथनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महादेवा, प्राथमिक विद्यालय बैरागीपुर, घोरहट, केरापुर, हरदी, हैंसर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरतपुरा, प्रसादपुर, मिहना सिघाना, सिरसी, टामा, टाडा का भी बीईओ ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं कंपोजिट विद्यालय खाजों, पौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बुजुर्गवार, प्राथमिक विद्यालय पारासीर, प्राथमिक विद्यालय मड़पौना शामिल है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने शासकीय और विभागीय आदेशों का अनुपालन नहीं किया है। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed