फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shops were built, the map was passed after seeing the empty plot

Sant Kabir Nagar News: बन चुकी थीं दुकानें, खाली प्लाॅट दिखकर पास कर दिया नक्शा

Fri, 01 Sep 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shops were built, the map was passed after seeing the empty plot
31 अगस्त के अंक में छपी खबर।
- डीएम ने प्रकरण का लिया संज्ञान, एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी जांच, दस दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन




संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने जो दस दुकानें बनवाई थीं, विनियमित क्षेत्र कार्यालय ने उसे खाली प्लाॅट दर्शाकर निजी व्यक्ति के नाम प्रस्तावित नक्शा पास कर दिया गया। इतना ही नहीं, पहले जेई की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन नियत प्राधिकारी की ओर से नगर पालिका के ईओ को जारी नोटिस को भी छिपा लिया गया। मामला उजागर होने पर डीएम ने एडीएम राजस्व एवं वित्त को मामले की जांच सौंप दी है। डीएम ने दस दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने वर्ष 2022 में शहर के मड़या रोड अचकवापुर में दस दुकानों का निर्माण कराया था। वर्ष 2022 में ही विनियमित क्षेत्र कार्यालय में उस दौरान जेई रहे और वर्तमान में तैनात जेई चंद्र प्रकाश चौधरी ने नगर पालिका की दुकानों का सर्वे किया था। सर्वे रिपोर्ट में पाया गया कि 120 फीट लंबाई और 14 फीट चौड़ाई में कुल दस दुकानें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

जेई ने तत्कालीन नियत प्राधिकारी नवीन श्रीवास्तव को रिपोर्ट सौंपी थी। बिना नक्शा के दुकानें बनवाने पर तत्कालीन नियत प्राधिकारी ने चार मई 2022 को नगर पालिका परिषद के ईओ को नोटिस जारी किया था। साथ ही धारा दस के अंतर्गत नियत प्राधिकारी कोर्ट में वाद दायर हुआ था। जून 2022 में ही जेई चंद्र प्रकाश चौधरी एक प्रकरण में निलंबित कर दिए गए थे। इसी दौरान नगर पालिका की जमीन पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए दस दुकानें बनाने के मामले में तत्कालीन नियत प्राधिकारी की ओर से जारी नोटिस को विनियमित क्षेत्र कार्यालय के लोगों ने छिपा लिया। एक साल पहले बन चुकीं नगर पालिका की दुकानों को नहीं दर्शाया गया। उसे खाली प्लाॅट दर्शाकर मड़या की एक महिला के नाम नौ फरवरी 2023 को प्रस्तावित नक्शा पास करा दिया गया। अब मामला उजगार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन का अवकाश होने की वजह से पत्रावली अभी नहीं देख पाए हैं। कार्यालय खुलने पर पत्रावली की जांच करेंगे। गलत ढंग से निजी महिला के नाम प्रस्तावित नक्शा पास कराए जाने के मामले में नियत प्राधिकारी कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके स्वीकृत नक्शा निरस्त कराएंगे। इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। -विनय मिश्रा, ईओ नगर पालिका




नगर पालिका की दुकानाें का मानचित्र निजी व्यक्ति के नाम स्वीकृत किए जाने के प्रकरण की जांच एडीएम राजस्व एवं वित्त जय प्रकाश को सौंप दी है। दस दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी है। इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -संदीप कुमार, डीएम




नगर पालिका की जमीन में बनी दस दुकानों को खाली प्लाॅट दर्शाकर निजी महिला के नाम नक्शा पास कराया गया है। डीएम ने एडीएम को जांच सौंपी है। वैसे कोर्ट में इसकी सुनवाई करके गलत ढंग से पास नक्शा को निरस्त करेंगे। इस प्रकरण में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। -शैलेश दूबे, एसडीएम सदर एवं नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय मगहर-खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed