फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shops started getting decorated, markets became brighter

Sant Kabir Nagar News: सजने लगीं दुकानें, बाजारों में बढ़ी रौनक

Mon, 11 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shops started getting decorated, markets became brighter
- कपड़े व मिष्ठान विक्रेता भी होली की तैयारियों में जुटे
विज्ञापन

- हर्बल रंग और योगी-मोदी मुखौटा भी दुकानों पर उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रंगों का पर्व होली में कुछ दिन शेष है। 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंग भरी होली खेली जाएगाी। होली पर्व को देखते हुए बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रंग-पिचकारी की दुकानें सजने लगी हैं। कपड़े और मिष्ठान के विक्रेता भी तैयारियों में जुट गए हैं।
होली की तैयारियों से बाजार में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों में उत्साह है। शहर के गोला बाजार आदि में रंग, पिचकारी की दुकानें सजने लगी हैं। हालांकि अभी बाजार में दम नहीं है। लेकिन दुकानदारों की तैयारी पूरी है। पर्व को देखते हुए कपड़े के दुकानदार भी नए चलन के परिधान मंगा कर दुकान में रखे हैं। वस्त्र विक्रेताओं का कहना है कि होली पर्व पर सभी आयु के लोग नए परिधान पहनते हैं। उसी के मुताबिक पहले से तैयारी कर रहे हैं। मिष्ठान विक्रेता भी तैयारियों में जुट गये हैं। वह खोआ आदि समग्री का आर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन

रंग-पिचकारी के विक्रेता रमेश कुमार कहते है कि होली के सामानाें के स्टॉक तो पूरे हैं। दुकान में लगा भी दिए हैं लेकिन अभी कुछ ग्राहक ही आ रहे हैं। गोला बाजार में रंग-पिचकारी आदि होली के अन्य सामानों के दुकान लगाए संतोष गुप्ता का कहना है कि पिछली बार हर्बल रंग की बिक्री अच्छी हुई थी। इस बार भी उम्मीद लगाकर दुकान लगाए हैं। लेकिन महंगाई का बाजार पर क्या असर पड़ेगा यह तो समय ही बतागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन की विधि
काशी से प्रकाशित महावीर पंचांग के मुताबिक 24 मार्च को रात 10 बजकर 28 मिनट के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। होलिका दहन के लिए स्नान आदि करके जल, अक्षत, चंदन, द्रव्य व अन्य पूजन सामग्री को लेकर संकल्प करें। फिर पेड़ की डाली का आरोहण कर उसके चारों ओर सूखी लकड़ी, कंडे, सूखा पुआल, झाड़-झंखाड़ को रखकर अग्नि प्रज्जवलित कर होलिका जलाएं। उसके बाद अबीर-गुलाल उड़ाकर होली मनाई जाएगी।
- पंडित राधेश्याम पांडेय, पुरोहित, समय माता मंदिर


रंग व पिचकारी के दाम
हर्बल रंग 20 रुपये पैकेट
मछली रंग 10 से 20 रुपये डिब्बी
सेंटेड अबीर 10 रुपये 100 ग्राम
हर्बल अबीर 30 से 60 रुपये 100 ग्राम
योगी-मोदी मुखौटा 10-20 रुपये
पिचकारी 10 से 250 रुपये
मंगला (नकली बाल) 50 से 120 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed