फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shopkeepers not take one rupees coin

एक रुपए के सिक्के बने जी का जंजाल

Wed, 24 Jul 2019 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers not take one rupees coin
अभी भी छोटा सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार
विज्ञापन

- बंद होने की अफवाह के चलते प्रचलन से बाहर हो रहा सिक्का
- बैंक प्रबंधक ने बोले, प्रतिदिन जमा करते हैं एक रुपये के 10 सिक्के
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। आरबीआई के निर्देश के बावजूद एक रुपये के छोटे सिक्के को लेकर शिकायतें खत्म नहीं हो रही हैं। व्यापारी बैंक कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं तो बैंक कर्मी व्यापारियों को भ्रम फैलाने का दोषी बता रहे हैं। फिलहाल इस प्रकरण में आम आदमी परेशान हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में एक रुपये के छोटे सिक्के को लेकर अभी भी भ्रम बना हुआ है। आरबीआई की तरफ से स्पष्ट निर्देश केे बावजूद बैंकों में सिक्का जमा नहीं होने और व्यापारियों की तरफ से भी सिक्का लेने में की जा रही टालमटोल ने लोगों को उलझन में डाल दिया है। जिसके पास सिक्का है वह उसके अनुपयोगी होने की आशंका से परेशान हैं।
विज्ञापन

बखिरा बाजार की रहने वाली मीनू सिंह ने कहा कि उनके पास एक रुपये के काफी सिक्के हैं किन्तु दुकानदार इसे नहीं ले रहे हैं। बैंक में भी इन सिक्कों के जमा नहीं होने की बात कही जा रही है। इसको लेकर वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दुकानदार चंद्रेश ने कहा है कि जब बैंक ही इन सिक्कों को नहीं ले रहा है तो वह लोग इनका क्या करें। शुरू में तो इसे लेकर ग्राहकों से रोजाना कहासुनी होती थी। झगड़े तक कि नौबत आती थी किन्तु धीरे-धीरे ग्राहकों ने भी उनकी दिक्कत को समझकर विवाद करना बंद कर दिया। बरकत अली ने कहा कि उसकी फल की दुकान है। उन्हें सिक्के लेने में कोई दिक्कत नहीं है किन्तु इन सिक्कों को जमा करने पर बैंक भी आनाकानी करता है। बैंककर्मी कहते हैं कि उनके पास छोटे सिक्के पहले से काफी मात्रा में जमा हैं। उनके पास सिक्का रखने की जगह नहीं है। गुरूदयाल ने कहा है कि सिक्कों को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से सार्थक कदम उठाया जाना चाहिए। बैंक कैंप लगाकर सिक्का जमा कराए तो संभव है कि लोगों के मन में फैला भ्रम दूर हो जाएगा।

------
एक रुपये का 10 सिक्का होगा जमा
एसबीआई की बखिरा शाखा के प्रबंधक रामफेर ने बताया कि एक रुपये का छोटा या बड़ा सिक्का भारत सरकार की वैध मुद्रा है। सिक्कों के बंद होने की अफवाह फैलाकर लेने से इंकार करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। आरबीआई के आदेशानुसार खाताधारक प्रतिदिन एक हजार रुपये तक सिक्का जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed