फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shopkeeper assaulted, FIR against two accused

Sant Kabir Nagar News: दुकानदार से मारपीट, दो आरोपियों पर प्राथमिकी

Wed, 14 Oct 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper assaulted, FIR against two accused
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के भरतपुरा ग्राम पंचायत में शराब की दुकान के सामने स्थित एक दुकान के संचालक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। आरोप है कि बाद में आरोपियों के घर के लोग पीड़ित के घर पहुंच गए और थाने जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो गांव निवासी राजू प्रसाद के अनुसार, भरतपुरा ग्राम पंचायत में शराब की दुकान के सामने उनकी दुकान है। 11 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान के अंदर बैठे थे। इसी दौरान बगल की दुकान पर बैठे घनश्याम यादव और राजमन यादव ने उन्हें नाम लेकर कई बार आवाज दी। बाहर पहुंचने पर आरोप है कि घनश्याम यादव ने उनके साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

राजू प्रसाद का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ मारपीट की। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक, बाद में आरोपियों के घर के लोग उनके घर पहुंच गए और उन्हें घेरकर थाने न जाने की चेतावनी दी। आरोप है कि ऐसा करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed