{"_id":"65b2c63b54415cf7e4042639","slug":"shohada-reached-home-with-a-rifle-in-protest-against-teasing-and-obscene-messages-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-108828-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी और अश्लील मैसेज के विरोध पर रायफल लेकर घर पहुंच गया शोहदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी और अश्लील मैसेज के विरोध पर रायफल लेकर घर पहुंच गया शोहदा
विज्ञापन
-महुली थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
छात्रा से छेड़खानी और फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का विरोध करने पर शोहदा अपने मृत पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर पीड़िता के घर पहुंच गया और जानमाल की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महुली थाना क्षेत्र की पीड़ित छात्रा की तहरीर के अनुसार, उसके पिता दूसरे प्रदेश में राजकीय कर्मचारी हैं। दो भाई भी पढ़ाई के लिए बाहर रहते हैं। वह अपनी दादी और मां के साथ गांव में ही रहकर बीटीसी की पढ़ाई कर रही है। गांव का ही एक लड़का आदर्श चौधरी (25) बीते तीन महीनों से उसके मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। घर से बाहर जाने पर छेड़खानी भी करता। तंग आकर उसने इसकी शिकायत 1090 पर की, पर महिला पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से आरोपी और उग्र हो गया और उसके पिता के मोबाइल फोन पर भी आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए। कई बार फोन करके भी उनके साथ अभद्रता की।
पीड़िता के अनुसार, इसी बीच एक जनवरी को आरोपी के पिता का निधन हो गया। उनके नाम पर लाइसेंसी राइफल है। पिता के निधन के बाद से आरोपी और बेकाबू हो गया है। 15 जनवरी को एक बार फिर उसने पिता के पास फोन कर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही 18 जनवरी को रात दस बजे पिता की लाइसेंसी राइफल लेकर घर पहुंच गया और परिजनों को हत्या की धमकी देने लगा। यूपी 112 पर फोन करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया। आरोपी के इस कृत्य से पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आदर्श चौधरी के विरुद्ध छेड़खानी, धमकी समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।